
Volkswagen Golf GTI को 26 मई 2025 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसकी पहली खेप (150 यूनिट्स) पहले ही प्री-बुक हो चुकी है। अब कंपनी ने दूसरी खेप (100 यूनिट्स) लाने की घोषणा की है, जिसकी बुकिंग साल के अंत तक शुरू होगी और डिलीवरी 2026 की शुरुआत मेंहोने की संभावना है।
इस हॉट हैचबैक में है 2.0L टर्बो पेट्रोल इंजन, जो देता है 265 पीएस और 370 एनएम टॉर्क, और इसे 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। यह कार सिर्फ 5.9 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड है 250 किमी/घंटा।
मुख्य फीचर्स:
- इंटीरियर: 12.9” टचस्क्रीन, 10.25” डिजिटल डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग, पैनोरमिक सनरूफ, GTI स्टीयरिंग, एम्बिएंट लाइटिंग।
- एक्सटीरियर: मैट्रिक्स LED हेडलाइट्स, रेड GTI एक्सेंट, 18” अलॉय व्हील्स, ट्विन एग्जॉस्ट, ब्रांड का रोशन लोगो।
अनुमानित कीमत: ₹50–55 लाख (एक्स-शोरूम)